सीवान, मई 14 -- सीवान। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही है। ब्लड टेस्ट और अन्य जांच की रिपोर्ट के लिए लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। इससे इलाज शुरू होने में देरी हो रही है। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जांच प्रक्रिया तेज करने की मांग की है। अधिकारियों ने मशीनों और स्टाफ की कमी को जल्द दूर करने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...