अस्पतालों में चला अग्निसुरक्षा जांच अभियान, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
रुद्रपुर, मई 26 -- खटीमा, संवाददाता। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र की ओर से सोमवार को क्षेत्र के अस्पतालों में सघन अग्निसुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया गया। अभियान के तहत सौरभ अस्पताल और प्रयास अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी ऊधमसिंहनगर तथा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी खटीमा ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम और अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की जांच की गई। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन निकास द्वारों और गलियारों का भी निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में चला अग्निसुरक्षा जांच अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.