पलामू, दिसम्बर 20 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कड़ाके की ठंड के कारण मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पातल व सीएचसी में मरीजों की संख्या कम हो गई है परंतु ठंड से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। हालांकि अस्पताल में ठंड से बचाव को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है। एमआरएमसीएच में सामान्य दिनों में 800 मरीज आते हैं परंतु वर्तमान में 500 मरीज पहुंच रहे हैं। करीब 80-90 मरीज प्रत्येक दिन भर्ती हो रहे हैं जिसमें 10 प्रतिशत ठंड से पीड़ित पाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों को ठंड से बचाने के लिए नए कंबल की खरीदारी की गई है और सभी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल परिसर में अलाव की भी व्यवस्था की गई है। मेडिकल विभाग के प्रभारी डॉ धरमेंद्र कुमार के अनुसार ठंड क...