नोएडा, जनवरी 26 -- नोएडा। शहर के सरकारी अस्पतालों में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल, बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान, ईएसआईसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ध्वजारोहण किया गया। जिला अस्पताल में ध्वजारोहण के बाद ओपीडी परिसर में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों सहित उनके परिवार के लोगों ने भी भाग लिया। इस मौके पर अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया। वहीं बाल चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टरों की टीम ने क्रिकेट मैच भी खेला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.