छपरा, मार्च 18 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के सचिव के आदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम द्वारा बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर का गहन निरीक्षण किया गया। जांच टीम में अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी गुलाम हुसैन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुलिका कुमारी एवं थानाध्यक्ष कमल राम शामिल थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ निजी नर्सिंग होम, जांच घर, एक्स-रे केंद्र एवं दवा दुकानों से जुड़े कर्मी सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुमराह कर निजी संस्थानों में इलाज, जांच एवं दवा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाध...