अल्मोड़ा, अप्रैल 20 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। चार धाम यात्रा ड्यूटी के बिलों का भुगतान नहीं होने पर लैब टैक्नीशियनों और फार्मेसी अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को भी उन्होंने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और जल्द भुगतान की मांग की। सोमवार को जिले के सभी अस्पतालों के फार्मेसी अधिकारियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि फार्मेसी अधिकारियों की चार धाम में ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया था, लेकिन इसके बाद भी फार्मेसी अधिकारियों को इसका भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण फार्मेसी अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में फार्मासिस्टों ने विरोध जताया कहा कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन को भी बाध्य होंगे। जिला अस्पताल में विरोध जताने ...