प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज स्थित अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण मंडलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए गए। अपर निदेशक ने परिवार कल्याण से जुड़े 22 प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने और वहां मौजूद कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के आदेश दिए हैं। एक्सपायरी दवाओं पर सख्त निर्देश और जांच के आदेश अपर निदेशक ने सभी सीएमओ को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सपायरी (तारीख निकल चुकी) दवाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने करछना के बरांव पीएचसी में एक्सपायरी सिरप मिलने के मामले में जांच टीम गठित कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.