अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़, 1336 को जांच के बाद मिला मुफ्त उपचार
उरई, मई 3 -- उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पतालों में आए 1336 मरीजों को जांच के बाद मुफ्त उपचार मिला। वहीं सीएमओ अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।जनपद के 33 ग्रामीण एवं 7 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 52 चिकित्सको तथा 145 पैरामेडिकल स्टाफ ने 685 पुरूषो तथा 512 महिलाओं तथा 139 बच्चों सहित 1336 रोगियों का परीक्षण किया। अस्पतालों में बुखार के मिले 47 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच तथा 13 हेपेटाइटिस की जांच की। 27 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण और 37 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में 2841 मरीजों को मिला इलाज गंभीर मिले 4 रोगियों को उपचार के लिए उच्च केन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.