मुरादाबाद, मार्च 3 -- होली की मस्ती में असावधानी और लापरवाही अचानक गंभीर मुसीबत में डाल सकती है। इमरजेंसी की स्थिति में पहुंचा सकती है। इसी के मद्देनजर आज होली पर मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल समेत सभी अस्पतालों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इमरजेंसी में चौबीसों घंटे के लिए शिफ्ट के हिसाब से मेडिकल स्टाफ सभी जरूरी दवाओं व उपकरणों के साथ तैनात किया गया है। वहीं, निशुल्क संचालित सरकारी एंबुलेंस 108 सेवा से जुड़े स्टाफ को हाई अलर्ट पर रखते हुए चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जनपद में पर्याप्त संख्या में 108 एंबुलेंस सेवाएं संचालित हैं। फोन करके 108 मिलाते ही कॉल एंबुलेंस के मुख्यालय पर पहुंचेंगी जहां से मैसेज जारी करके तत्काल संबंधित स्थल पर एंबुलेंस को भेजा जाएगा। जनपद में पचास से अधिक 1...