लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- गोला गोकर्णनाथ। नगर क्षेत्र के अस्पतालों में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मरीजों तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई और सतर्क रहने की अपील की गई।कार्यक्रम के तहत अग्निशमन विभाग की ओर से अस्पताल परिसरों में पंपलेट वितरित किए गए जिनमें आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों को समझाया गया। लोगों को आग लगने के प्रमुख कारणों उससे बचने के तरीकों और आपात स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जागरूक किया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर दिया। कार्य...