कन्नौज, अगस्त 4 -- कन्नौज, संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा, संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज, 100 शैय्या चिकित्सालय छिबरामऊ समेत अन्य सरकारी अस्पतालों की फायर एनओसी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकीमुल हक ने अस्पतालों के निरीक्षण में मिली कमियों की जानकारी दी। डीएम ने अस्पतालों में टेरेस टैंक, फायर पंप, हाइड्रेंट, होज रील, स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म, पीए ...