अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र के लिए सुविधाएं बढ़ानी होंगी
नोएडा, जुलाई 6 -- नोएडा, राजेश शर्मा। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र के लिए पांच और सुविधाएं बढ़ानी होंगी। पहले सात सुविधाएं होने पर यह प्रमाणपत्र दे दिया जाता था। अब इसकी संख्या बढ़कर 12 कर दी गई है। जिले में इस प्रमाणपत्र के लिए केंद्र सरकार की टीम निरीक्षण कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र (एनक्यूएएस) प्राप्त करने के लिए सरकारी चिकित्सकीय संस्थानों को अब ओरल हेल्थ, कान, नाक और गला के इलाज की सामान्य सुविधा, वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, मानसिक स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं को भी अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा। इसके बिना राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र नहीं मिल पाएगा। जिले में पहले से ही जिला अस्पताल समेत छह स्वास्थ्य केंद्रों को यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.