नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में तीन अस्पतालों के एकीकरण से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी बल्कि एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन सीटों के बढ़ने से अधिक डॉक्टरों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को मजबूत किया जा सकेगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी), दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) को एकीकृत कर एम्स मॉडल की तर्ज पर एक स्वायत्त संस्थान विकसित करने जा रही है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर ऐंड एलाइड साइंसेज (इहबास) को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान-2 (निमहंस-2) के रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.