बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्सिंग पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को हटाने के आदेश के बाद हड़कंप मच गया। इस आदेश से जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें सेवा से हटाया जा रहा है, जिससे उनके सामने रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि जिला सरकारी अस्पताल व महिला अस्पताल में वर्ष फरवरी 2024 में आईटी वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर 25 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। अब अचानक उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि कई कर्मी लंबे समय से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार कंपनी द्वारा 12 हजार रुपये वेतन दर्शाया जाता है, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.