अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में मरीजों की हालत भी दयनीय हो रही है। गर्मी का असर अब अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ के बीच स्वास्थ्य सेवाएं दबाव में नजर आईं। सबसे ज्यादा खराब हालात बच्चा वार्ड में देखने को मिले, जहां बेड कम पड़ने पर एक ही बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती करना पड़ा। झुलसा देने वाली गर्मी और उमस के बीच अस्पतालों में लगे कई कूलर राहत देने के बजाय गर्म हवा फेंकते मिले। वार्डों में भर्ती मरीजों के तीमारदार हाथ वाले पंखों और जांच रिपोर्ट से हवा करते नजर आए। अस्पताल परिसर में लगे आरो सिस्टम चालू तो मिले, लेकिन उनमें से ठंडा पानी नहीं निकल रहा था। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को सामान्य पानी पीकर ही प्यास बुझानी...