मुरादाबाद, मार्च 2 -- जनपद के सभी प्रमुख अस्पतालों में होली को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। होली पर हादसों के खतरे को देखते हुए आपातकालीन चिकित्सा इंतजामों को चुस्त दुरुस्त रखने पर फोकस किया गया है। जिला अस्पताल समेत सभी प्रमुख सरकारी एवं निजी अस्पतालों की ओपीडी सेवा शुक्रवार को रंग खेलने के दिन बंद रहेगी, लेकिन, इमरजेंसी में स्टाफ चौबीसों घंटे मौजूद रहेगा। आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए तीन शिफ्टों में स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। होली पर आपातकालीन चिकित्सा समेत सेवाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए शिफ्ट के हिसाब से मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय की गई है। इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ के अलावा सभी चिकित्सकों को ऑनकॉल उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं। डॉ.संगीता गुप्ता, प्रमुख चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.