अस्पतालों और होटलों की सुरक्षा जांच तेज
औरंगाबाद, जून 5 -- मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रफीगंज प्रशासन सतर्क हो गया है। मरीजों और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों एवं होटलों में विशेष जांच अभियान चलाया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मुन्ना कुमार के नेतृत्व में टीम ने अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत वायरिंग तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अग्निकर्मी मो. इजहार आलम, रंजीत कुमार, सौरव कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के हैं इंतजाम, प्राइवेट अस्पतालों में मनमानी यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.