नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में आग की बढ़ती घटनाओं के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सरकारी अस्पतालों और अदालत परिसरों में बचाव व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सभी अभियंताओं को निरीक्षण कर आग से बचाव की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए कहा गया है। अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी दिल्ली सरकार के 34 अस्पतालों और हाई कोर्ट सहित आठ जिला अदालत परिसरों का रखरखाव करता है। साथ ही सरकार के विभागों की इमारतों के रखरखाव का भी जिम्मा है। गर्मी में लगातार आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे लेकर विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए निर्देश में अस्पतालों का रखरखाव कर रहे सभी अभियंताओं को बिजली की वायरिंग फिटिंग सहित सभी उपकरण जांचने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- कागजों तक सीमित है स...