अस्पतालों एवं मदरसों में बांटे गिफ्ट
बदायूं, अगस्त 25 -- जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव व इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के नेशनल चेयरमैन मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने जिले के विभिन्न अस्पतालों एवं मदरसों में पहुंचकर गिफ्ट पैकेट वितरित किये। मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने जिला अस्पताल के साथ ही राहिला हॉस्पिटल, अलंकार हॉस्पिटल, आस्था हॉस्पिटल, ममता हॉस्पिटल और रहनुमा हॉस्पिटल में गिफ्ट पैकेट वितरित किये। इसके अलावा विभिन्न मदरसों में भी पहुंचकर बच्चों को उपहार दिये। मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश इंसानियत, भाईचारे, प्रेम और जरूरतमंदों की मदद करने का है। खुशियों के इस मौके पर अस्पतालों और मदरसों में जाकर लोगों के साथ खुशियां बांटना समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करता है। यह भी पढ़ें- Roorki News: ईद मिलादुन्नबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.