प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। जार्जटाउन इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल का कर्मचारी लापता हो गया है। इस संबंध में अस्पताल के निदेशक ने मुकदमा दर्ज कराया है। ओझा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शशांक ओझा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अस्पताल में टीपीए और आयुष्मान काउंटर पर कार्यरत विकास यादव पांच अप्रैल से बिना सूचना दिए अनुपस्थित है। वह अस्पताल के कंप्यूटर सिस्टम और बीमा से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा का संचालन करता था, लेकिन जाते समय लॉग-इन पासवर्ड भी किसी को नहीं बताया। उसके अचानक गायब होने से अस्पताल का काम प्रभावित हो रहा है और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- अस्पताल डायरेक्टर को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी आशंका इस बात की भी है कि विकास यादव सिस्टम का दुरुपयोग कर आर्थिक नुकसान कर सकता है। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.