अस्पताल: तीन सदस्यीय टीम करेगी मॉनिटरिंग
सहरसा, जून 25 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन की तीन सदस्यीय टीम अस्पताल के कार्यकलापों पर लगातार नजर रखेगी। यह जानकारी विधायक आईपी गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि टीम मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज होने तक की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी, ताकि उपचार व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। विधायक ने कहा कि टीम अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की शिकायतें भी सुनेगी और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देगी। इससेसेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होेंगी।कहा मरीज को गंभीर चिकित्सीय जरूरी के बिना तत्काल रेफर नहीं किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.