फरीदाबाद, मार्च 1 -- बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के सेक्टर 2 स्थित अमेजॉन पार्क में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। सम्मेलन में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और समाज के बंधु-भगिनियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती हरियाणा के अध्यक्ष देव प्रसाद भारद्वाज उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज विश्वभर में हिंदू विचार की सहज स्वीकृति बढ़ रही है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और राष्ट्र चेतना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रथम वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच, उत्तर क्षेत्र के सह-संयोजक सतेन्द्र सौरोत ने कहा कि वर्तमान वैश्विक अस्थिरता के वातावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.