बिहारशरीफ, मार्च 2 -- फोटो : अस्थावां होली-अस्थावां प्रखंड कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह में शामिल लोग। अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रखंड कर्मियों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। प्रमुख रोहित कुमार ने प्रखंडवासियों को होली की मुबारकबाद दी और शांति से त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर उप प्रमुख विष्णुदेव प्रसाद सिंह, पंसस सुधीर कुमार, पिंटू यादव, मुन्ना पासवान, चांद कुमार, प्रखंड कर्मी शशि कुमार, पंकज कुमार, सत्यम कुमार, मुकेश कुमार, मीणा देवी आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...