बिहारशरीफ, मार्च 14 -- खड़ी फसल को छति पहुंचा रहे हैं, वनसुअर भी बने आफत फोटो : अस्थावां शूटर-अस्थावां के नेरुत पंचायत में शूटर व वन विभाग के कर्मियों के साथ ग्रामीण। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड की नेरुत पंचायत में नीलगाय खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वनसुअर भी आफत बन गये हैं। शनिवार को ग्रामीणों को इनसे थोड़ी राहत मिली। बिहार सरकार के शूटर ने विभिन्न खंधों में 14 नीलगायों को ढेर कर दिया है। इससे पहले भी प्रखंड में नौ नीलगायों को मारा गया था। मुखिया राकेश कुमार उर्फ बिहारी सिंह ने बताया कि नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ने से किसान भयभीत हैं। पंचायत के महमदपुर, छाछु बिगहा, बलवापुर, पछियारी, गोविंदपुर, तिलोकपारी, बेलवा और चौरा पारी खंधा में 100 से 200 की संख्या में नीलगाय घूम रही हैं। फसलों के नुकसान से किसान परेशान हैं। करीब 20 से ...