बिहारशरीफ, मार्च 2 -- अस्थावां, निज संवाददाता। होली को लेकर सोमवार को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि अस्थावां बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और विभिन्न गांवों में पैदल गश्त कर लोगों को शांति का संदेश दिया गया। आमलोगों से बातचीत की गयी। सभी लोग सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मार्च में एसआई विजय कुमार, अंजली कुमारी, चंद्रशेखर आजाद आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.