अस्थावां में टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान
बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- अस्थावां, निज संवाददाता। टीबी (क्षय रोग) के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रेफरल अस्पताल की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को भी टीबी के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश चंद्रा ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, वजन में कमी, बुखार, रात में पसीना आना तथा भूख कम लगना जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.