बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- अस्थावां। थाना क्षेत्र के गोबर बिगहा गांव के पास शुक्रवार की शाम खेत से अधेड़ महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महिला का शव नाले में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...