अस्थायी 30 दुकानों पर बुलडोजर चला
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के डीटीपी आरएस बाठ ने बुधवार को तपती गर्मी में सेक्टर-58 और सेक्टर-59 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क के किनारे अवैध रूप से अस्थायी तौर पर निर्मित 30 दुकानों को तोड़ा। इन दुकानों की एवज में 10 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किराया कुछ भूमाफिया वसूल कर रहे थे। दोपहर 12 बजे जीएमडीए का तोड़फोड़ दस्ता इस सड़क पर पहुंच गया। करीब डेढ़ किमी लंबी इस सड़क के दोनों तरफ अस्थायी तौर पर दुकानों को डाला गया था। कई बार इन दुकानों को हटाने के लिए मुनादी करवाई गई थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने जीएमडीए की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। तोड़फोड़ दस्ते ने करीब आधे घंटे का समय सामान निकालने के लिए दिया। इसके बाद बुलडोजर ने अस्थायी तौर पर डली इन दुकानों को तोड़ना शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.