वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी/रामनगर, हिटी। राल्हूपुर (रामनगर) स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल में अस्थायी शिप रिपेयरिंग सेंटर बनाया गया है। इसमें छोटे जहाजों की मरम्मत भी शुरू हो गई है।

स्थायी शिप रिपेयरिंग सेंटर का टेंडर वहीं, यहां प्रस्तावित स्थायी शिप रिपेयरिंग सेंटर का टेंडर भी हो गया है। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की ओर से इसका टेंडर फाइनल कर दिया गया है। इस सेंटर के बनने से बड़े जहाजों की मरम्मत भी यहां हो सकेगी। अभी छोटे और बड़े जहाजों की मरम्मत नेशनल वाटरवेज-01 पर स्थित कोलकाता शिप रिपेयरिंग सेंटर में हो रही है। पिछले वर्ष दिसम्बर में वाराणसी दौरे पर आए केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यहां शिप रिपेयरिंग सेंटर बनाने और इको फ्रेंडली हाईड्रोजनचालित जलयान संचालित करने की घोषणा की थी। इसके ब...