पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। 256 साल पुराना जिला, करीब 150 साल पुराना रेलवे का ट्रैक मगर जिले की जनता की किस्मत में आज तक राजधानी नसीब नहीं। एक सप्ताह तक अस्थायी रूप से पूर्णिया होकर राजधानी एक्सप्रेस जरूर गुजरेगी लेकिन इसके स्थायी परिचालन की मांग अब तक अनसुनी है। वादे और दावे तो खूब हुए लेकिन हमारे हुक्मरानों ने इस रूट को राजधानी देना अभी तक मुनासिब नहीं समझा। बहरहाल, कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दोहरीकरण और निर्माण कार्य के कारण डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20503) को अस्थायी रूप से पूर्णिया के रास्ते चलाया जा रहा है। राजधानी एक्सप्रेस अब ठाकुरगंज और अररिया के साथ-साथ पूर्णिया और कटिहार के परिवर्तित मार्ग से होकर गुजरेगी। निर्माण कार्य की अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को पूर्णिया जंक्शन और ठाकुरगं...