कोडरमा, अप्रैल 20 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा हनुमान मंदिर स्टेशन परिसर के सामने बस स्टैंड पर नींबू शरबत का वितरण यात्रियों और राहगीरों के बीच किया गया। नर सेवा-नारायण सेवा इस कार्य के अंतर्गत उक्त स्थान पर सभी ठेला,बस स्टॉफ, टोटो ड्राइवर के बीच 71 किलो फलो का वितरण किया गया। मौके पर मंच के सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, अजय शर्मा, अरविंद चौधरी, अनुराग हिसारिया, आकाश जैन, ऋषभ पहाड़िया, प्रतीक संघई, गौरव चौधरी मौजूद थे। अमृतधारा के अंतर्गत जल है तो जीवन है, के तहत एक अस्थाई अमृत धारा का उद्घाटन समंतो पेट्रोल पंप के के पास किया गया। यह भी पढ़ें- इत्र की फुहारों व पुष्प बर्षा के बीच निकली भव्य परशुराम शोभायात्रा यह भी पढ़ें- अग्रवाल युवा सभा ने शुरू क...