अस्थायी पुलिया का हिस्सा बारिश में बहा, 40 गांवों की आबादी प्रभावित
रामपुर, जून 12 -- पटवाई-जौलपुर रोड पर नए पुल पर चल रहे काम के बीच बनाई गई अस्थायी पुलिया की स्थिति बारिश होने से खराब हो गई है। बारिश की वजह से इस अस्थायी पुलिया का कुछ हिस्सा नाले में बह गया है। इसके आसपड़ोस के 40 गांवों की आबादी प्रभावित हो गई है। पटवाई-जौलपुर रोड पर नाले के ऊपर अंग्रेजों के जमाने के पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाना है। जिसके लिए शासन से लगभग तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पुराने पुल को तो बहुत तेजी से तोड़ दिया गया लेकिन नए पुल का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। इससे क्षेत्र की जनता को बहुत परेशानियां हो रही हैं। नाले के ऊपर आवागमन के लिए एक अस्थायी पुलिया बनाई मगर बारिश में उसका आधा हिस्सा बह गया है। इससे यहां पर आवागमन में दिक्कत पैदा हो रही है। लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर बचे हुए हिस्से से नाले को पार कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.