अयोध्या, जून 4 -- अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने थाना कोतवाली रूदौली क्षेत्र में अस्थायी नवीन पुलिस चौकी दलसराय के गठन का आदेश जारी किया है। नई चौकी के संचालन से क्षेत्र के ग्रामीणों को पुलिस सहायता और सुरक्षा सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से उपलब्ध हो सकेंगी। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार चौकी दलसराय के अंतर्गत कुल 18 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें भिटौरा, दशरथमऊ, अमरौती, दुपहरियापुर, सिधौना, सहनी, आसूमऊ, दलियानपुर, याकूबपुर, दलसराय, रौजागांव, टाण्डाखुलासा, गोगांवा, गुलचप्पा, जहांनपुर, चकतवारी, जसमढ़ तथा इमली पटवन गांव शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस सीओ के हुए तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- अस्थाई नवीन पु...