अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल की बदहाली उजागर, धूप में बैठे मिले पशु
औरैया, अप्रैल 28 -- एरवा कटरा, संवाददाता। विकास खंड एरवा कटरा क्षेत्र के कुकरकाट स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल की बदहाल स्थिति सामने आई है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच गोवंश खुले आसमान के नीचे बैठे नजर आए, जहां उन्हें पर्याप्त छाया तक नसीब नहीं हो रही है। इससे पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। मौके पर निरीक्षण के दौरान देखा गया कि अधिकांश गोवंश बिना किसी ठोस व्यवस्था के इधर-उधर फैले भूसे को खाकर गुजारा कर रहे हैं। पशुओं के लिए बनाई गई पानी की कुंडी भी खाली पड़ी मिली, जिससे स्पष्ट है कि पानी की नियमित व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसे में तेज गर्मी में गोवंश प्यास से परेशान हैं। हालांकि आश्रय स्थल पर टीन शेड की व्यवस्था दिखाई दी, लेकिन वह सभी पशुओं के लिए पर्याप्त नहीं है। कई पशु धूप में बैठने को मजबूर दिखे। सबसे चिंताजनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.