जमशेदपुर, मई 19 -- कदमा में रविवार को झारखंड विद्युत श्रमिक संघ की ओर से आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने किया। सभा में बड़ी संख्या में बिजली विभाग से जुड़े श्रमिक, कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि विभाग में भविष्य में होने वाली नियुक्तियों में उन कर्मियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जो वर्षों से अस्थायी रूप से विभाग में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विभाग की सेवा कर रहे अस्थायी कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है, इसलिए उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- निजीकरण व तानाशाहीपूर्ण निर्णयों के खिलाफ तैयार करें जनसमर्थन उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग यदि अस्थायी कर्मियों के...