कुशीनगर, जून 17 -- कुशीनगर। निज संवाददाता विशुनपुरा विकास खंड अंतर्गत संचालित मठिया शाखा नहर का पुनरोद्धार कराया जा रहा है l घूरछपरा के सामने पुल निर्माण अधूरा है l इसी बीच नहर में आये पानी के बहाव से अस्थाई पुल ध्वस्त हो गया l इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी बढ़ गई है lमठिया शाखा नहर का पुनरोद्धार तीन माह से कराया जा रहा है l हेड से टेल तक पूरे 36 किलोमीटर में काम होना है, जिसमे जर्ज़र चार पुलों का भी नव निर्माण होना है l इस क्रम में एक माह से घूरछपरा कचहरी टोला के सामने पुराने पुल को ध्वस्त कर नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है l पुल अभी निर्माणाधीन है l एक सप्ताह पूर्व नहर में पानी संचालित हो जाने से पुल का निर्माण कार्य बंद हो गया है l ठेकेदार ने लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए एक अस्थाई पुल पाइप डाल कर ऊपर से मिट्टी डाल दिया था l न...