मऊ, मार्च 25 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने परदहां विकास खंड अंतर्गत अस्थाई पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया तथा पशुओं को हरा चारा नहीं दिए जाने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी कमियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा चोकर निर्धारित मात्रा में नहीं देने तथा गौवंशों में पानी साफ-सुथरा नहीं पिलाने एवं समरसेबल खराब होने पर उसको ठीक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भूसा कम पाए जाने व केयर टेकर द्वारा लापरवाही से कार्यों को करने आदि के लिए ग्राम प्रधान व सचिव को कड़ी फटकार लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.