शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- ग्राम पंचायत कैहमरिया के मजरा मैदा खेड़ा स्थित अस्थाई गोशाला के पास दो दर्जन से अधिक गोवंशीय पशुओं के शव और कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर हिंदू युवा संगठन के अवनीश मिश्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि गौशाला में करीब 165 गोवंश रखे गए हैं। गौशाला से कुछ दूरी पर रेत के टीलों और झाड़ियों के बीच कई पशुओं के शव पड़े मिले, जिन्हें कुत्ते और कौवे नोच रहे थे। वहीं अलग-अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में सिर, हड्डियां और कंकाल भी बिखरे पाए गए। सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी डॉ. आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। बाद में जेसीबी मशीन मंगवाकर सभी शवों व कंकालों को गड्ढा खुदवाकर दफन कराया गया। हिंदू युवा संगठन ने गौश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.