सीतामढ़ी, अगस्त 4 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल के आईसीयू में पहली बार एक जटिल एवं जीवनरक्षक ट्रेकियोस्टॉमी प्रक्रिया रविवार को देर रात सफलतापूर्वक की गई। 62 वर्षीय श्रुबैदा खातून, जिन्हें गंभीर अस्थमा (ब्रोंकियल अस्थमा/सीओपीडी) के कारण सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी, उनकी जान बचाने के लिए रविवार को यह सफल प्रक्रिया की गई। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की स्थिति बेहद गंभीर थी और उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर सहायता की आवश्यकता थी। ऐसे में एमडी क्रिटिकल केयर मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार ने मरीज की गर्दन में शल्य प्रक्रिया के माध्यम से श्वास नली में विशेष ट्यूब स्थापित कर ट्रेकियोस्टॉमी की। इसके बाद ट्यूब को वेंटिलेटर से जोड़कर मरीज को सुरक्षित श्वास सहायता उपलब्ध कराई गई। इस जटिल प्रक्रिया में डीएनबी प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. अविनाश...