अस्थमा और किडनी रोग से बचाव का मंत्र बना योग, शिविर में उमड़ा उत्साह
संभल, जून 18 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के शंकर इंटर कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को अस्थमा और किडनी संबंधी रोगों की रोकथाम एवं राहत के लिए विशेष योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को बताया कि नियमित योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर श्वास संबंधी समस्याओं तथा किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। शिविर में अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर को निरोग रखने के साथ मानसिक शांति और ऊर्जा भी प्रदान करता है।शिविर यह भी पढ़ें- सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन पेट रोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.