आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। होमियोपैथी के अन्वेष्क (जनक) डॉ. किश्चयन फैड्रिक सैम्युल हैनिमन की 271वीं जयंती शुक्रवार की शाम को शहर के बदरका स्थित एक स्कूल परिसर में विश्व होमियोपैथी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान डॉ. हैनिमन के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला चिकित्सकों एवं बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। होमियोपैथी को विश्व के लिए वरदान करार दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय श्री दुर्गा जी होमियोपैथिक मेडिकल कालेज चंडेश्वर के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय, जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र कुमार यादव, केंद्रीय होमियोपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवं नेशनल इंस्टीट्यूट आफ होमियोपैथी कोलकाता के सदस्य डॉ. भक्तवत्सल, ईशान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक श्रीवास्तव, लायंस क्लब के ...