भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। शहर से सटे अस्ती गांव में वरुणा नदी पर पक्का पुल निर्माण की मांग लोगों ने की है। इसके कारण आवागमन में ग्रामीणों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। साथ ही जौनपुर जनपद के गांवों की दूरी भी कम हो जाएगी। बता दें कि शहर एवं आसपास के गांवों को जौनपुर जनपद से जोड़ने के लिए धौरहरा के पास पक्का पुल का निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। एक लेन को चालू कर दिया गया है जबकि दूसरे का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा पांच किलोमीटर दूर उमरी गांव में दूसरा पुल है। जिसका निर्माण गांव के ही लोगों ने कराया था। यह भी पढ़ें- स्टेट्स रिपोर्ट: बेहता नदी पर बन रहे पुल के चारों पिलर तैयार लोक निर्माण विभाग की ओर से जौनपुर के गांवों को शहर से सटे गांवों से जोड़ने की कवायद की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं किया गया है। गांव के पूर्व प्रधान ए...