किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। एक संवाददाता मंगलवार को लोक आस्था का महापर्व चैती छठ में अस्ताचलगामी सूर्य को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया, पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न नदी घाटों सहित तालाब में छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ देकर सुख समृद्धि की कामना की। पूरे विधि-विधान के साथ चैती छठ की जा रही है। कई लोग घर के पास तालाब बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठव्रती भगवान भास्कर से जीवन में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न होगा। मंगलवार को किशनगंज शहर के धोबीघाट छठ घाट में छठव्रतियों ने अर्घ दिया और यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। वहीं कई घरों में भी अपने छत पर घाट बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। इधर छठ को लेकर शहर में पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.