अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया
सीवान, मार्च 25 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। चार दिवसीय चैती छठ व्रत के तीसरे दिन मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर व्रतियों ने प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली धमई नदी के किनारे बनाए गए विभिन्न छठ घाटों पर अर्घ्य अर्पित किया। वहीं गांवों में भी कई जगहों पर लोगों ने अर्घ्य अर्पित करने के लिए गड्ढा खोदकर घाट बनाया है। कुछ लोगों ने अपने घरों के पास हीं गड्ढा खोदकर अर्घ्य देने की व्यवस्था की है। इसे लेकर छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। क्षेत्र के भगवानपुर, धमई नदी पुल, सारीपट्टी, महम्मदपुर, चक्रवृद्धि, गोपालपुर, मिरहाता, हुलेसरा, लौवां रामपुर, मुंदीपुर, बिठुना, बड़कागांव, चोरौली, ब्रह्मस्थान, भीखमपुर, मोरा, पनियाडीह, महम्मदा, मिरजुमला, खैरवां, माघर, हसनपुरा, रतनपड़ौली सहित सभी गांवों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.