पिथौरागढ़, अप्रैल 26 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के बगड़ीहाट, डोड़ा व तितरी गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से उनके स्वास्थ्य, निजी व विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें समस्यों के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिलाओं को घरेलू हिंसा व साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रभाव के प्रति भी जागरूक किया। यह भी पढ़ें- बगड़ीहाट,डोड़ा, तितरी के लोगों को जागरूक किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...