फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर। सरकंडी और जरौली के मजरों में खसरे की आहट ने स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। करीब नौ बच्चों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य कर्मियों ने अब हर दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर टीकाकरण से वंचित बच्चों को तत्काल सुरक्षा कवच (वैक्सीन) दिया जा रहा है। असोथर सीएचसी प्रभारी डॉ.नीरज गुप्ता ने बताया कि राशी का डेरा मजरे सरकंडी और दरियावपुर मजरे जरौली में कई बच्चे खसरा से ग्रसित पाए गए हैं। बीमार बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को टीम के साथ पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया है। आगे भी विभाग इन बच्चों पर नजर बनाए रखेगा। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वह बच्चों का समय से टीकाकरण कराएं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.