मेरठ, अप्रैल 17 -- किला रोड स्थित गेम सिटी एरीना क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित 'गट्स एंड ग्लोरी कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले में असॉल्ट वॉरियर ने स्पोर्ट्स एक्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर असॉल्ट वॉरियर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाए। टीम की ओर से अनंत अलग ने 72 रनों की पारी खेली, राघव राशी ने 46 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में असॉल्ट वॉरियर के सौरभ कसाना और बाबा यागा ने 2-2 विकेट लिए।171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असॉल्ट वॉरियर की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में बाबा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अरुण चौधरी ने 27 रन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.