नई दिल्ली, मार्च 23 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण कानून लागू करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस कानून को 2011 की जनगणना के आधार पर लागू करने की योजना बना रही है। इससे संसद में महिलाओं की भागीदारी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि महिला आरक्षण लागू होने की स्थिति में लोकसभा की सीटें बढ़कर 816 हो जाएंगी। इसका प्रस्ताव रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रस्तावित ढांचे के तहत लोकसभा की कुल सीटें वर्तमान 543 से बढ़ाकर 816 की जा सकती हैं। इनमें से लगभग 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह कदम भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को ऐतिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.