असुरों के संहार के लिए अवतार लेते हैं भगवान : शांतनु महाराज
मेरठ, जून 17 -- खरखौदा स्थित लल्लू सिंह फार्म हाउस में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि धरती पर जब-जब असुरों के अत्याचार बढ़ते हैं तब-तब प्रभु अवतार लेकर भक्तों को उनके संताप से मुक्त करते है। कथावाचक ने कहा कि भगवान की सगुन लीलाओं को भक्ति व विश्वास से सुनना चाहिए, इसमें तर्क का कोई स्थान नहीं है। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव कथा में महाराज जी ने कहा कि भगवान की ये घोषणा है कि जो भी भक्त सब कुछ त्याग कर उनका भजन करता है, प्रभु उनकी रक्षा उसी प्रकार करते है जैसे मां अपने बच्चे की करती है। मनु एवं शतरूपा के प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि मनु महाराज ने जीवन के अंतिम समय में सब कुछ त्याग कर हरि भजन का मार्ग चुना, हम सब का भी यही दायित्व है कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए भगवान के भजन में मन लगाएं। गोस्वामी जी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.