बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- सिमरिया धाम। बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी के मजदूर की मौत मंगलवार को बेंगलुरु के कांगेरी थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग में पलस्तर करने के दौरान गिर जाने से उसकी मौत हो गयी। मृतक असुरारी निवासी अरुण सिंह के 26 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है। मजदूरी कर वह किसी तरह घर का परवरिश कर रहा था। मृतक के चचेरा भाई पिंटू कुमार ने बताया कि नीतीश तीन महीने पूर्व ही मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु गया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद संवेदक नीतीश का शव को पैतृक घर बेगूसराय लाने तथा मुआवजा की राशि को लेकर टाल-मटोल कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...